धालभूमगढ़ प्रखंड के कनास गांव में बुधवार को दोपहर लगभग 3 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दीपक पॉल के 8 वर्षीय पुत्र अभिषेक पॉल धान झाड़ने वाली ट्रैक्टर मशीन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब खेत में धान झाड़ने का काम चल रहा था। बच्चे के अचानक मशीन के संपर्क में आने से वह अंदर खिंच गया और जख्मी हो गया।