मामा चौराहे पर ऑटो ड्राइवर से डरा धमकाकर स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Raebareli, Raebareli | Mar 31, 2026
31 मार्च मंगलवार शाम 4 बजे सोशल मीडिया पर एक अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पीड़ित के द्वारा वीडियो वायरल किया गया।वीडियो मे साफ तौर पर देखा और सुना भी जा सकता है,कि पीड़ित व्यक्ति इलाज करवाने के लिए एम्स हॉस्पिटल जा रहा था। तभी अवैध वसूली करने वाले व्यक्ति उसके साथ बदतमीजी करते हुए टोकन के नाम पर वसूली करने की बात कर रहे है,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।