हाथरस: लेवर कॉलोनी के पास तेज गति से दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल से हेयर सेंटर रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी के पास रविवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग तेज गति दो बाइक आपस में टकरा गई इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को सड़क पर तड़पता हुआ देखकर राहगीरों द्वारा तत्काल दोनों को जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टरो ने प्रथम उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनो को अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर किया है!