जगाधरी: सुखपुरा के पास से बीयर की 1550 पेटी के साथ एक ट्रक को सदर थाना पुलिस ने किया काबू अवैध रूप से हो रही थी सप्लाई
सदर थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया उन्हें सूचना मिली थी जिसके आधार पर इस ट्रक को काबू किया गया है। जिसके अंदर 1550 पेटी बियर की लोड है। मगर इसके पास मौके पर कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। संबंधी विभाग को इसकी सूचना दी गई है ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।