अभनपुर: अभनपुर भरेंगा भाटा में कुछ दिन पूर्व मिले शव मामले में नया खुलासा, मृतक को जिंदा ही गाड़ा गया था
अभनपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई हत्या मामले में एक नया खुलासा सामने आया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद या खुलासा हुआ है कि मृतक को जिंदा ही जमीन में गाड़ दिया गया था जिससे उसकी मौत दम घुटने से हुई है बताया जा रहा है उसके स्वास नली एवं नाक के अंदर काफी मिट्टी प्राप्त हुई है।