बारां: जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, लेब कर्मी हुआ चोटिल, आए दिन गिरता रहता है प्लास्टर
शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में देर रात जांच कार्य के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया जिससे एक लेब कर्मी चोटिल हो गया आए दिन छत से प्लास्टर गिरने की घटनाएं होती रहती है हादसे की जानकारी मिलते ही उप नियंत्रक सतीश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मशीनों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया।