Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र
ashishparihar932
No video available
4
कांकेर: गिल्ली चौक के पास चार पहिया वाहन आपस में भिड़े, पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया
Kanker, Kanker
| Feb 22, 2024
गिल्ली चौक के पास एक कार को बोलेरो पिकअप मैक्स ने टक्कर मार दी। कार के सामने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
#accident
#crime
MORE NEWS
कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम व्यासकोंगेरा के फरसीपारा में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 61 वर्षीय मां पर टांगिया से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 06 जुलाई की दोपहर आरोपी भीखम उसेंडी शराब पीकर घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इसी बात को लेकर उसकी मां बुधियारिन बाई उसेंडी (61 वर्ष) से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखी धारदार टांगिया उठाकर अपनी मां पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बुधियारिन बाई लहूलुहान होकर घर के सामने गली में गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद भी आरोपी हाथ में टांगिया लेकर गली में बैठा रहा और लोगों को अश्लील गालियां देते हुए धमकी देता रहा कि जो भी पास आएगा, उसे भी जान से मार देगा। इससे गांव में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल वाहन से कांकेर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडिशनल एसपी योगेश साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल महिला को संजीवनी 108 की सहायता से अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी भीखम उसेंडी लंबे समय से शराब का आदि था और पूर्व में भी शराब के नशे में परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 से 15 वर्ष पहले उसने अपने पिता प्रभुराम उसेंडी के साथ भी मारपीट की थी। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस दर्दनाक घटना से व्यासकोंगेरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। #viralvideos #reels #video #kanker #viral
Kanker, Kanker | Jul 7, 2026
🐆 कांकेर के गढ़िया पहाड़ पर एक साथ दो तेंदुए दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दोनों तेंदुए चट्टानों पर बैठे हुए स्थानीय लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हुए। रिहायशी इलाके के पास वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए लोगों ने वन विभाग को सूचना दी है। फिलहाल लोगों से सतर्क रहने और जंगल की ओर अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की जा रही है। ऐसी ही तेज़ और भरोसेमंद खबरों के लिए The Live News को Follow करें। ⚠️ डिस्क्लेमर: यह पोस्ट स्थानीय स्रोतों एवं प्राप्त वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि एवं आगे की जानकारी संबंधित विभाग द्वारा जारी की जाएगी। #Kanker #Leopard #BreakingNews #Wildlife #TheLiveNews
Kanker, Kanker | Jul 7, 2026
ग्राम बेवरती की श्रीमती राजेश्वरी यादव ने विकसित भारत ‘जी राम-जी’ योजना से मिली राहत पर खुशी जताई। अब उन्हें ₹261 के स्थान पर ₹300 प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी और 100 दिनों की बजाय 125 दिनों के रोजगार का लाभ भी प्राप्त होगा।इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया यह योजना ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने, आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने और सम्मानजनक आजीविका सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रोजगार अधिक, मजदूरी बेहतर — सशक्त हो रहा ग्रामीण भारत। 🇮🇳🌾
Kanker, Chhattisgarh | Jul 7, 2026
🌿 जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन का आयोजन कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक औषधीय ज्ञान, जड़ी-बूटियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। सम्मेलन में जिलेभर के पारंपरिक वैद्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के संरक्षण और भावी पीढ़ियों तक इसके हस्तांतरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्कूल हर्बल गार्डन, दुर्लभ औषधीय पौधों के संरक्षण, वैद्यों के पंजीयन तथा औषधीय पौधों के माध्यम से आजीविका बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 🌱 परंपरा, प्रकृति और स्वास्थ्य के समन्वय से समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर एक महत्वपूर्ण पहल।
Kanker, Chhattisgarh | Jul 7, 2026
जन शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन, पीएम पोर्टल, सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने शिविरों से प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में नीलाम हो चुके कंडम वाहनों को कार्यालय परिसरों से तत्काल हटाने, दूरस्थ क्षेत्रों में दूरसंचार टॉवर एवं अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की प्रगति, किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन, नामांकन, बंटवारा प्रकरणों तथा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा कर सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। #उत्तरबस्तरकांकेर #Kanker #TimeLimitMeeting #GoodGovernance #CMHelpline PublicGrievance DigitalGovernance
Kanker, Chhattisgarh | Jul 7, 2026