समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तेलगामा गांव से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीताराम राय के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से 3.0620लीटर शराब बरामद की है। इस संबंध में मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।