मड़ावरा तहसील इकाई बार संघ का चुनाव आज सम्पन्न हुआ बार संघ मड़ावरा इकाई के चुनाव प्रभारी ने शनिवार को शाम 5 बजे जानकारी दी कि इस चुनाव में 35 मतदाताओं ने मत का उपयोग किया। जिसके परिणाम स्वरूप एडवोकेट कपिल दुबे 5 मतों से अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। कपिल दुबे को 35 मतों में 20 मत मिले।इसके बाद सभी वकीलों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष कपिल दुबे को फूलमाला पहनाकर बधाई दी।