सीएम योगी के जन्मदिवस पर वाराणसी में मां गंगा का 101 लीटर दूध से हुआ अभिषेक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 52वें जन्मदिवस पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन व मां गंगा का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।