बुलंदशहर हाईवे मार्ग पर कार की छत पर सवार युवकों का हुड़दंग मचाने का वीडियो हुआ वायरल
Siyana, Bulandshahr | Mar 30, 2026
कार की छत पर सवार कुछ युवकों का हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं यह वीडियो नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोमवार को वायरल वीडियो में दो कर पर सवार कुछ युवक हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस जांच में जुटी है।