निज़ामाबाद: फरिहा एक्सचेंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मां बेटी भाई को रौंदा,बेटी की मौत मां का दोनों पर कटा भाई हुआ घायल
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा मार्ग के सामने तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित डंपर ट्रक ने बाइक सवार रीना गौड़ पुत्री रंजीत गौड़ को कुचल दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है ।और उसकी मां अनीता गौड़ पत्नी रंजीत गौड़ का दोनो पैर कट गया है। और बाइक चालक शुभम् गौड़ पुत्र रंजीत गौड़ निवासी बेला मोड़ बउआ पार थाना बरदह आजमगढ़ को हल्की चोट लगी हुई है ।