मुंगेर: होटल हरि इंटरनेशनल में निवर्तमान कमिश्नर को विदाई दी गई, नए कमिश्नर का हुआ स्वागत
Munger, Munger | Jan 6, 2026 जिला प्रशासन द्वारा सोमवार शाम भगत सिंह चौक स्थित होटल हरि इंटरनेशनल में निवर्तमान कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवपदस्थापित कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थ