अनूपपुर: थाना चचाई पुलिस ने 24 घंटे में अंधी हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना चचाई पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर एक अंधी हत्या के आरोपी सतेन्द्र गुप्ता उर्फ संगम (27) को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया। मामला 25 मार्च 2026 का है, जब मठदेउरा मंदिर के पास ओ बी पहाड़ी के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला घोटना बताया गया।