जहाजपुर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे को जहाजपुर के अंबेडकर सर्किल स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।