जनपद के मिश्रिख सिधौली मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर अनियंत्रित होकर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है।