मुंगेर: सरस्वती विद्या मंदिर की बहनों ने किए मंदार पर्वत के देव दर्शन
Munger, Munger | Dec 7, 2025 सरस्वती विद्या मंदिर , दौलतपुर की बहनों ने रविवार को मंदार पर्वत के पावन धाम के दर्शन किए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस विशेष देव दर्शन यात्रा में कक्षा दशम की बहनों ने पूरे उत्साह के साथ बसों से बांका जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मंदार पर्वत पहुंचीं और भगवान विष्णु एवं मां मंदारिणी के चरणों में मत्था टेका।