पालीगंज: टिकुलपुर गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सिगोड़ी की टीम ने पांच विकेट से टिकुलपुर टीम को हराया
Paliganj, Patna | Jun 16, 2024 पालीगंज के टिकुलपुर गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सिगोड़ी टीम ने पांच विकेट से टिकुलपुर टीम को पराजित कर दिया। जिसके बाद पूर्व विधायक जयवर्धन यादव ने मैन ऑफ द मैच राजू आलम और मैन ऑफ द सीरीज सुधीर कुमार को दिया। इसके अलावा विजेता टीम के खिलाड़ियों को भी पूर्व विधायक ने पुरस्कृत हुए सम्मानित किया।