करहल थाना क्षेत्र के गांव खुटारा निवासी साहिल यादव अपनी बहन को बाइक से इटावा पेपर दिलवाने के लिए जा रहे थे। तभी वैदपुरा के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर इटावा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।