कानपुर: गोपाल नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला पत्थर कारीगर का शव, पुलिस जांच में जुटी
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल नगर में घर के अंदर पत्थर कारीगर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पवन जाटव का शव मिला है। मृतक दो महीने पूर्व यहां किराए पर रहने आया था। पत्नी बच्चों को लेकर 7 दिन पहले मायके चली गई थी। मृतक घर पर अकेला था। फील्ड यूनिट को बुलाया गया है ।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।