गोपालगंज: धर्मपरसा गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के मांझा थाना के धर्मपरसा गांव के समीप सड़क हादसे मे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस शनिवार की तड़के 4:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।