पन्ना जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिंहपुर मील के पास से सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत बाइक सवारों ने एक दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।