बागपत: फायरिंग के मामले में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री पर मुकदमा दर्ज, अधिवक्ताओं ने SP से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Aug 11, 2025 सोमवार को करीब 11 बजे जनपद बागपत के अधिवक्ताओं ने एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने भागौट गांव में भतीजे द्वारा चाचा पर फायर करने के मामले में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री महेंद्र सिंह बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का विरोध किया। उन्होंने एसपी से शिकायत करते हुए केस की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।