चुनार रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ट्रैक पार करते लोगों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जबकि अभी बुधवार को ही कालका मेल से 6 लोगों की ट्रैक पार करने के दौरान कट कर मौत हो गई थी। बड़ी घटना के बाद भी लोक सबक नहीं ले रहे हैं। आरपीएफ और जीआरपी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।