बालोद जिले से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर लगभग 40 फीट गहरे रेलवे अंडरब्रिज से नीचे रेल पटरी पर गिर गए। हादसे के बाद एक युवक सीधे पटरी पर गिरा, जबकि दूसरा पास की नाली में पानी के बीच जा गिरा। दोनों युवकों के पैर टूट गए।