तहसील माहेश्वरी महिला संगठन, शाहपुरा ब्लॉक द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सेवा एवं सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल की गई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रेगर बस्ती, तहनाल गेट में आयोजित कार्यक्रम के तहत गरीब भैया-बहनों को इनर, मोजे, बिस्किट, तिल्ली के लड्डू एवं टॉफी वितरित किए गए। साथ ही सर्दी से बचाव हेतु 20 जोड़ी बूट मोजे 10 स्कूल बैग भी वितरित किए।