रामपुर: माला रोड स्थित मैरिज हाल में शादी समारोह में आए व्यक्ति की खड़ी कार में लगी आग, बड़ा हादसा टल गया
Rampur, Rampur | Jun 22, 2025 रविवार को सुबह आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के माला रोड स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने आए मोहम्मद रेहान की कार में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को शाम पाँच बजे के आसपास की घटना बताई गई है।