बक्सर: राजद ने गरीबों का 65% आरक्षण समाप्त करने के विरोध में अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष अंबेडकर चौक पर दिया धरना
Buxar, Buxar | Sep 2, 2024 बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व से घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत आज बक्सर में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास बक्सर राष्ट्रीय जनता दल दल के तरफ से एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन दल के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव ने किया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह शामिल हुए.