गभाना: गभाना कस्बे की नई बस्ती में घर के बाहर से बाइक चोरी
गभाना। कस्बे की नई बस्ती में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चुराकर कर ले गए। नई बस्ती निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बीती 15 फरवरी की शाम को बाइक घर के बाहर खड़ी थी। जिसे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने जिसकी शिकायत पुलिस से की है।