महिदपुर: महिदपुर तहसील में रिश्वतखोरी का मामला, लोकायुक्त ने प्रवाचक को ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
महिदपुर तहसील कार्यालय में पट्टे की जमीन के नाम में त्रुटि में बदलाव करवाने के लिए आवेदन दिया था जिसके एवज में तहसील कार्यालय में पदस्थ दीपा चेलानी द्वारा 10,000 रिश्वत की मांग की गई। आज दिनांक को ट्रैप आयोजित कर प्रवाचक दीपा चेलानी को आवेदक से प्रथम किश्त में 5,000 रुपए रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।