एनडीआरएफ ने काशी के नमो घाट पर किया मॉक अभ्यास
Sadar, Varanasi | Dec 27, 2024 वाराणसी। महाकुंभ के आयोजन के दौरान वाराणसी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए और किसी भी संभावित दुर्घटना/आपदा से सुरक्षा, बचाव, तथा रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आज गंगा नदी के नमो घाट पर मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया।