रामपुर: मंगलवार को थाना कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Nov 20, 2024 मंगलवार शाम 5 बजे प्रेस नोट के माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 20 अक्टूबर की है जब राजद्वारा निवासी मुहम्मद यासिर मोटरसाइकिल पर माला रोड स्थित ड्रीम पैलेस में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे तब उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।