नजफगढ़: उत्तमनगर में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आप प्रत्याशी पूजा बाल्यान के समर्थन में लोगों को किया संबोधित
इस समय पूरी दिल्ली में चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी अवसर पर उत्तम नगर में आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी पूजा बाल्यान के समर्थन में गुरुवार शाम 4:00 आम आदमी पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह सम्मिलित हुए और जनता को संबोधित किया इस अवसर पर लोगों में भारी उत्साह देखा गया