निवाड़ी: ओरछा: नाराई पुलिस चौकी ने स्थाई वारंटी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Niwari, Niwari | Dec 2, 2025 ओरछा की नाराइ पुलिस चौकी के द्वारा स्थाई फरार वारंटी देव सिंह यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मामले में आज चौकी थाना प्रभारी टिंकल यादव ने बताया है कि आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा भी जप्त किया गया है जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज किया गया है वही गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की बात कही।