कानपुर: सीसामऊ में जेल से छुटकर आए युवक ने की फायरिंग, एक घायल मुकदमा दर्ज
सीसामऊ थाना क्षेत्र में जेल से छुटकर युवक ने हर्षित वाजपेई पर जानलेवा हमला कर दिया और गोली चला दी।घटना में हर्षित वाजपेई गंभीर रूप से घायल हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया घायल का इलाज हैलेट अस्पताल में चल रहा है। प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।