कानपुर: बड़ी संख्या में सन्त समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
कानपुर में बड़ी संख्या में सन्त महात्मा समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर राहुल गांधी पर कड़ी से कड़ी कारवाई करने की मांग करी है इस दौरान कानपुर के कई प्रसिद्ध मंदिर पनकी,परमट, सिद्धनाथ के महन्त भी मौजूद रहे,,,,दरअसल विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में हिन्दू समाज के खिलाफ एक बयान बाजी की थी।