वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप का माहौल हो गया जब एक चलती बाइक में अचानक से आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आज पर काबू पाया। चलती बाइक में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।