हनुमना: हनुमना में साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस अधीक्षक ने ₹30 हजार की राशि दिलवाई वापस
Hanumana, Rewa | Jul 7, 2025 हनुमना थाना क्षेत्र के भदौहा गाव निवासी युवक के साथ साइबर ठगी की घटना घटित हुई थी पुलिस अधीक्षक के प्रयास से 30 हजार रुपए पीड़ित को वापस मिल गए।बताया जाता है की भदौहा गाव निवासी रवी कुमार पटेल 6 मई 2025 को साइबर ठगी का शिकार हुऐ थे। जब एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को उनका रिश्तेदार बताकर फोन किया और यह कहकर भरोसा दिलाया कि वह उनके खाते में कुछ पैसे भेज रहा है।