भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर मोड़ के पास भगवानपुर हरिचक पथ पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे की पहचान जगदीशपुर गांव स्थित वार्ड संख्या चार निवासी रामप्रवेश महतों के करीब ढाई वर्षीय पुत्र ऋषव कुमार के रूप में हुई।