बेतिया: बेतिया में निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों की समीक्षा की
आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में निर्वाचन आयुक्त डॉ0 विवेक जोशी ने अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत आज 17 मई शनिवार दोपहर 2 बजे समाहरणालय सभागार बेतिया में बैठक की, जिला पदाधिकारी ने माननीय निर्वाचन आयुक्त एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार को पुष्प गुच्छ एवं पौधा देकर स्वागत किया।