टापरी: किन्नौर के पागल नाला समीप सड़क पर गिरा मलवा, सड़क बहाली में जुटा NH-5 प्राधिकरण
Tapri, Kinnaur | Aug 30, 2025 ज़िला किन्नौर के टापरी उपतहसील के तहत पागल नाला मे शनिवार सुबह भयंकर मलवे की बाढ़ आई है। जिसके चलते मौके पर सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है। ऐसे मे NH -5 प्राधिकरण द्वारा शनिवार सुबह 9:30 बजे सड़क से मलवे को हटाकर सड़क बहाली हेतू काम कर रहा है। मलवा अधिक होने के कारण सड़क बहाली मे भी समस्याए आ रही है।वहीं लोग सड़क अवरुद्ध होने के कारण पैदल सफर भी कर रहे है।