फिरोज़ाबाद: गांव पाट फतेहपुर इलाके में एक नवबिवाहिता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिलने से फैली सनसनी
फ़िरोज़ाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव पाट फतेहपुर मे 21 वर्षीय अंजलि नामक नवविवाहिता महिला की मौत से सनसनी फेल गयी हैं। महिला की लाश को पुलिस नें कमरे के अंदर फांसी के फंदे से बरामद किया हैं। बताया जाता हैं करीव एक साल पूर्व मे अंजलि की शादी अजय से हुयी थी। पुलिस नें शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।