बांसडीह: सहतवार कस्बे में RCC रोड निर्माण के लिए नगर पंचायत की अध्यक्ष सरिता सिंह ने किया भूमि पूजन
Bansdih, Ballia | Mar 24, 2026 सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में आरसीसी रोड निर्माण को लेकर नगर पंचायत के अध्यक्ष सरिता सिंह ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए भूमि पूजन किया। मंगलवार के दिन अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि मैं नगर पंचायत में विकास कार्य को लेकर पूरी तरह से कटिबध हु। मेरा मुख्य उद्देश्य बस यही है कि नगर पंचायत में विकास की धारा बहती रहे।