गांव फतेहपुर में बिजली का तार लगाते समय एक युवती राखी को बिजली का करंट लग गया और युवती की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन युवती को उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवती का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव फतेहपुर में युवती को बिजली का करंट लग गया।