मुरैना नगर: मुरैना टोल प्लाज़ा हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, बुजुर्ग को कुचला, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मुरैना के छौंदा टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्वालियर निवासी 70 वर्षीय BSNL रिटायर्ड कर्मचारी प्रेमचंद जैन स्कूटी से जा रहे थे कि पीछे से आ रहे ट्रॉले ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका सिर कुचला और मौके पर ही मौत हो गई।आज बुधवार को एक CCTV फुटेज सामने आया,जो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।