अतरौली: थाना पाली मुकीमपुर पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार थाना पाली मुकीमपुर पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम चंदौआ गोवर्धनपुर को पुलिस ने भारतीय दंड संहिता में जारी वारंट के आधार पर उसे थाना क्षेत्र पाली मुकीमपुर से ही गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी रवि चन्द्रवाल के नेतृत्व में की गई।