लाडपुरा: कोटा में सांड ने युवक को उठाकर फेंका, लोगों ने घायल को सीपीआर दी, घटना CCTV में कैद, फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Ladpura, Kota | Dec 31, 2025 कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित पूनम कॉलोनी में सांडों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। आज दोपहर करीब 3:15 बजे कॉलोनी में पैदल जा रहे एक युवक पर अचानक सांड ने हमला कर दिया। सांड ने युवक को सिंगों पर उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।