धनौरा: गजरौला में माता रानी के विशाल जागरण कार्यक्रम का आयोजन, भक्ति रस से भरे भजनों का आनंद लेने पहुंचे हजारों भक्त
गजरौला में हुआ माता रानी के जागरण का आयोजन। जागरण का आनंद लेने पंडाल में पहुंचे भक्त।माता रानी के भक्तिमय भजनों जमकर झूमे लोग।सुन्दर झांकियों ने भक्तों का मन मोहा। बता दे कि मंगलवार गजरौला में जागरण का शुभारंभ करीब 9 बजे कराया गया। जिसमें माता की अखंड ज्योत जलाकर पूरी रात माता रानी के भजनों का गुणगान हुआ।