डिबाई: डिबाई पुलिस ने पोखरपुर खेडिया के निकट से चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद
डिबाई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोखरपुर खेडिया के निकट से चोरी की बाइक के साथ आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाईकिल, अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।