राजगीर: छबिलापुर थाना क्षेत्र में लोदीपुर नरसंहार कांड के मुख्य गवाह का मिला शव, हत्या की आशंका
Rajgir, Nalanda | May 11, 2025 छबिलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित लोदीपुर नरसंहार कांड के मुख्य गवाह मिंटू कुमार उर्फ मिठू यादव का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले की जानकारी सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह 6:00 बजे मिली जानकारी उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान लोदीपुर गांव निवासी परसुराम यादव के 35 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, मिंटू 1 मई से लापता थे।